मास्को। ट्यूनिशिया की एक महिला इसी महीने एक साथ 12 बच्चों को जन्म देकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है।
गल्फन्यूज वेबसाइट में प्रकाशित खबर के मुताबिक 30 वर्षीय इस महिला का इसके पहले दो बार गर्भपात हो चुका है। दक्षिण पश्चिम ट्यूनिशिया के गाफसा की मूल निवासी यह महिला अरबी भाषा की अध्यापिका है।
डॉक्टरों ने दी चेतावनी
चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि इनमें से किसी भी शिशु के जिवित रहने की संभावना न के बराबर है। महिला का कहना है कि वह स्वाभाविक तरीके से छह बच्चे और छह बच्चियों को जन्म देना चाहती है। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि ऐसी स्थिति में उसके जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
वेबसाइट पर महिला के पति की ओर से लिखा गया है, "शुरू में हमने सोचा था मेरी पत्नी को जुड़वा बच्चे पैदा होंगे, लेकिन बाद में कई सारे भ्रूणों के बारे में पता चला। भ्रूणों की संख्या बढ़ने के साथ ही हमारी खुशी बढ़ती गई।" फिलहाल 10 या उससे अधिक शिशु के एक साथ जन्म लेने के बाद उनके जीवित बचने का कोई उदाहरण नहीं है।
0 comments:
Post a Comment